Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नोहराधार से चूड़धार 8 KM की सड़क के लिए 8 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति

नोहराधार से चूड़धार 8 KM की सड़क के लिए 8 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति

रेणुकाजी।
रेणुका के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया कि नोहराधार से चूड़धार 8 कि.मी. की सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत 8 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है । उन्होंने कहा कि नोहराधार से चूड़धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला है तथा अब इस सड़क के लिए बजट की स्वीकृति मिलने से पर्यटन को नए पंख लगेंगे।

उन्होंने कहा कि चूड़धार जिला सिरमौर एवं पूरे प्रदेश में आस्था का केंद्र बिंदु है और यँहा पर हिमाचल सहित बाहरी राज्यो के लोग भी चूड़धार में शिरगुल देवता के दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु यँहा आते है । इसलिए विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत अब नोहराधार से चूड़धार सड़क के लिए बजट का प्रावधान होने से इलाके के क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को भविष्य में आवागमन के लिए सुविधाएं मिलेगी ।

विधायक विनय कुमार ने कहा कि वह लगातार रेणुका विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है और उनका एकमात्र लक्ष्य रेणुका विधानसभा क्षेत्र को विकास एवं पर्यटन के दृष्टि से पूरे प्रदेश अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने क्षेत्र के भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय नेताओं को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विकास की कोई चिंता नहीं है पिछले 4 वर्षों में विधायक प्राथमिकता के योजनाओं को छोड़कर प्रदेश सरकार रेणुका विधानसभा क्षेत्र में विकास का एक भी कोई कार्य नही कर पाई है । क्षेत्र के भाजपा नेतागण मात्र स्वार्थ की राजनीति तक सीमित हो गए है जिसका जवाब रेणुका की जनता 2022 में प्रदेश सरकार को बदल कर देगी ।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now