Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जुब्बल-कोटखाई: भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने पदों से दिया इस्तीफा

बीजेपी

जुब्बल-कोटखाई में भाजपा की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। चेतन बरागटा की टिकट कटने से नाराज भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने पदों से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पूरी कार्यकारिणी सहित त्याग पत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, भाजपा आइटी सेल के अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। भाजपा जिला कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

चेतन बरागटा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा मंडल सहित बूथ स्तर के पदाधिकारी भी चेतन बरागटा के साथ चुनाव अभियान में जुड़ गए हैं। चेतन बरागटा के भाजपा प्रदेश आइटी संयोजक पद से निष्कासन के बाद, शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों ने भी पदों से त्याग पत्र दे दिया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष नैना तनेटा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जतिन चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सुंटा ने सैकड़ों पदाधिकारियों सहित त्याग पत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। इसके अतिरिक्त भाजपा के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों में इस्तीफे देने की होड़ लग गई है। फेसबुक पर पोस्ट डालकर सभी अपने पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप
Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now