Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारतीय सैनिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसी Ishita Pundeer ने मांगी माफ़ी, अन्य जगह हुई शिकायतों के चलते अभी भी कस सकता है कानूनी शिकंजा

Ishita Pundeer Social Media Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने भारतीय सैनिकों को लेकर दिए अपने विवादास्पद बयान पर पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ के समक्ष माफी मांग ली है, जिसके बाद संगठन ने दर्ज शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है।
Published on: 18 April 2026
भारतीय सैनिकों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फंसी Ishita Pundeer ने मांगी माफ़ी, अन्य जगह हुई शिकायतों के चलते अभी भी कस सकता है कानूनी शिकंजा

Ishita Pundeer Apology Viral Video: सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में विवादों में आई हिमाचली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ से मुलाकात कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। ताज़ा  घटनाक्रम में माफी के बाद पूर्व सैनिकों ने भी नरमी दिखाते हुए दर्ज पुलिस शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इशिता पुंडीर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में भारतीय सैनिकों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और सेना में सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों के साथ-साथ आमजन ने भी इसका कड़ा विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ ने राजगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

विवाद बढ़ने के बाद शनिवार को इशिता पुंडीर अपने परिजनों के साथ पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधियों से मिलीं और अपनी गलती पर खेद जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि भारतीय सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचे और यह बात उनसे अनजाने में कह दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले पर गहरा पछतावा है।

इशिता पुंडीर ने अन्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स से भी अपील की कि वे संवेदनशील विषयों पर सोच-समझकर ही सामग्री साझा करें, ताकि समाज में किसी प्रकार की गलत भावना न फैले। उन्होंने देश के सैनिकों और आम जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

वहीं पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो से सैनिकों का मनोबल प्रभावित हुआ था। उन्होंने माना कि इशिता से बड़ी गलती हुई, लेकिन इसे उनकी नादानी मानते हुए संगठन ने उन्हें माफ कर दिया है। संगठन ने यह भी घोषणा की कि राजगढ़ पुलिस थाने में दर्ज कराया गया मामला वापस लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन इकाई राजगढ़ के रमेश कुमार, नायब सूबेदार बृजमोहन ठाकुर, सुखदेव पुंडीर सहित अन्य पदाधिकारी और इशिता पुंडीर के परिजन मौजूद रहे।

बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर द्वारा भारतीय सैनिकों के खिलाफ की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उनके खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई पुलिस शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। माफ़ी के बाद अभी इन मामलों में औपचारिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, लेकिन आने वाले समय में इशिता पुंडीर को इन शिकायतों के संबंध में गहन जाँच का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस प्रशासन इन सभी शिकायतों की समीक्षा कर रहा है, जिसके बाद आगामी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now