Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 29 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव सूर्य के स्वामित्व वाले उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शुक्र का अपने शत्रु ग्रह सूर्य के नक्षत्र में गोचर करना कुछ विशेष राशियों के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
इस नक्षत्र परिवर्तन का सीधा असर मुख्य रूप से तीन राशियों के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। इन राशि वाले जातकों को अपने रिश्तों में उतार-चढ़ाव, संवादहीनता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं, इसलिए संबंधित जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन परेशानियों का कारण बन सकता है। वर्तमान में शुक्र आपकी राशि से द्वादश (12वें) भाव में विराजमान हैं। ऐसे में शत्रु नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश पार्टनर के साथ तनातनी बढ़ा सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में तीखी बहस होने की संभावना है।
इस अवधि में अहंकार (अहम) का टकराव आपसी दूरियों का मुख्य कारण बन सकता है। जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पार्टनर की बातों का गलत मतलब निकालने से बचें। यदि आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी इच्छाओं या विचारों को जीवनसाथी पर थोपने से बचें। साथ ही, अतीत की बातों या पुरानी गलतियों को वर्तमान में उठाने से स्थिति अधिक बिगड़ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर कार्यक्षेत्र के दबाव का असर पड़ सकता है। इस दौरान काम की अधिकता के कारण आपके स्वभाव में रूखापन आ सकता है, जिसकी वजह से जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ नोकझोंक होने की आशंका है।
आपके पार्टनर को यह शिकायत रह सकती है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से रिश्ते में गलतफहमियां पनप सकती हैं जो दूरियों का रूप ले सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए मकर राशि के जातकों को अपने व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए। थोड़े से प्रयास से ही प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखे जा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह वर्तमान में छठे भाव में स्थित हैं। इस स्थिति के कारण आपके प्रेम और वैवाहिक संबंधों में अस्थिरता आने की पूरी आशंका है। इस समय आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना होगा, क्योंकि अविश्वास रिश्ते को कमजोर कर सकता है।
इसके अलावा, किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह या बातों में आकर अपने पार्टनर के प्रति कोई राय न बनाएं, अन्यथा संबंध में बड़ी दरार आ सकती है। जो लोग हाल ही में किसी नए प्रेम संबंध में बंधे हैं, वे किसी मामूली बात पर अपने पार्टनर से अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता और सकारात्मक फल प्राप्त करने के लिए आपको अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में सुधार करने की सख्त आवश्यकता होगी।


















