Aaj Ka Rashifal in Hindi: 13 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज का पंचांग के अनुसार तिथि एकादशी है, नक्षत्र धनिष्ठा और करण बव है, जबकि पक्ष कृष्ण और योग शुभ बना हुआ है। आज के दिन शुभ कार्यों के लिए दो विशेष मुहूर्त हैं—सुबह 09:09 बजे से 10:45 बजे तक और दोपहर 01:57 बजे से 04:47 बजे तक। वहीं राहुकाल सुबह 07:33 बजे से 09:09 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है। अभिजीत मुहूर्त 11:55 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
मेष राशि
आज आपकी आंखों में प्रॉब्लम हो सकती है। आज आपका मजाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते हैं तो नीले रंग का प्रयोग करें।

वृष राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूली की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: आज चांदी को धारण करें।
कर्क राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।
सिंह राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चुना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।
कन्या राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पारदर्शी पीला
उपाय: कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।
तुला राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।
वृश्चिक राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जहन में आएं। कर्म-कांड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असल स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
धनु राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।
मकर राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।
कुंभ राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज साधु-संतों की सेवा करें।
मीन राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था, उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

















