साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पीएम मोदी की तरह पंजाब में लंबी पारी खेल सकते हैं पंजाब के नए कैप्टन भगवंत मान

पीएम मोदी की तरह पंजाब में लंबी पारी खेल सकते हैं पंजाब के नए कैप्टन भगवंत मान
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह पंजाब में लंबी पारी खेल सकतें हैं। यह भविष्यवाणी अंक ज्योतिष के जाने माने ज्ञाता पंडित शशिपाल डोगरा ने की है। जिसको लेकर उन्होंने आपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट भी सांझा की है।

उन्होंने लिखा है कि पंजाब मे 17वें मुख्यमंत्री के रूप मे 16 मार्च 2022 को भगवंत सिंह मान ने शपथ ग्रहण की। 1+7=8 अंक जो शनि का अंक हैँ। शनि न्याय का कारक हैँ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को संगरूर मे हुआ हैँ। मुख्यमंत्री का मुलांक भी 1+7=8 अंक शनि का अंक हैँ। शनि जो कर्म का कारक भी हैँ। मान के 8 अंक शनि ने जीवन मे बहुत संघर्ष करवाया व अपने कर्म के द्बारा इस पद तक पंहुचा दिया।

पंडित शशिपाल डोगरा।
फोटो :- पंडित शशिपाल डोगरा
पंडित शशिपाल डोगरा।
फोटो :- पंडित शशिपाल डोगरा

अंको के हिसाब से लगता हैँ की पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री लम्बी पारी खेल सकते हैँ। प्रधानमंत्री मोदी का भी 8 अंक ही हैँ। ऐसी वजह से जायदा वक्त तक राज कर पा रहे हैँ। वैसा ही योग इस वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री का बन रहा हैँ। ऐसा लगता हैँ की काफ़ी वक्त तक पंजाब मे राज करेंगे। और वहां के लोगो को न्याय दिला देंगे। 8 अंक मे जन्म लेने के कारण ही विरोधी चित हुए हैँ।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को निवेश किए धन से मिलेगा अच्छा खासा लाभ, जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

परन्तु 16 मार्च को शपथ ली गई है, जिस का 1+6=7 अंक बनता हैँ। 7 केतु का अंक हैँ, केतु मंगल तुल्य हैँ। ऐसा लगता हैँ अपना प्रभाव दिखा देगा। जहाँ केतु अचानक बहुत कुछ देता हैँ वही केतु बिना सिर का हैँ,बिना लक्ष्य का भी हैँ, कही भी भटका सकता हैँ। इस लिए बहुत सोच समझ कर चलना होगा। साथ मे 2022 मे 49 वर्ष चल रहे हैँ 4+9=13=1+3=4 राहु का अंक हैँ। जो विपक्षीयो के द्वारा किसी सड्यंत्र को दे सकता हैँ। अपने भी रच सकते हैँ।

बता दें कि पंडित शशिपाल डोगरा इससे पहले भी अंक गणित की गणना के आधार पर नेताओं को लेकर कई भविष्यवाणियां कर चुके हैं जो लगभग सटीक ही साबित हुई है।

Join WhatsApp

Join Now