साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: फिजूल खर्ची और यात्राएं बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानी, कार्यक्षेत्र पर रहें सावधान, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: आज गुरुवार 13 नवंबर को चंद्रमा का संचार दिन रात सिंह राशि में मघा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा और मंगल के बीच शुभ योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध और मंगल के होने से वेशी योग भी बनेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातको के लिए यह बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मघा नक्षत्र से सिंह राशि में हो रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहगा। आइए जानते है आज का राशिफल।

आज का पंचांग (13 नवंबर, 2025)(Aaj Ka Panchang)
तिथि: नवमी
नक्षत्र: मघा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: ब्रह्म
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:46am-08:06am
10:45am-02:44pm
राहुकाल: 01:24pm-02:44pm
अभिजीत मुहूर्त :11:43am-12:25pm
दिशाशूल: दक्षिण

Horoscope Today 13 November 2025

मेष राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य उपासना करें।

वृष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्र गणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

मिथुन राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के ऊपर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत, जानिए मांगलिक कार्यों पर क्यों लग जाती रोक..?

कर्क राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम के समय विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: आज किसी गरीब व्यक्ति को चमड़े का जूता दान करें।

सिंह राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीब इंसानों में बांट दें।

कन्या राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग : चैरी
उपाय : कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

तुला राशि
आज आपकी आंखों में प्रॉब्लम हो सकती है। आज आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगह पर आपकी लोकप्रियता में जफा कर सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज घर से बाहर निकलते हैं तो नीले रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
आज आपके दोस्त आपको चने के झाड़ पर चढ़ा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आपको उधार का पैसा वापस मिल सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। कल परिचित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। अत्यधिक खर्च करने से बचें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज भैरव जी के मंदिर जाकर मदिरा चढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें:  Ganesh Chaturthi 2023: इस बार गणेश चतुर्थी पर 300 साल बाद बन रहे ये अद्भुत संयोग

धनु राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

मकर राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

कुंभ राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

मीन राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Join WhatsApp

Join Now