साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal : जानिए कैसा रहने वाला है सभी 12 राशियों का आज का दिन..!

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज का पंचांग (20 नवंबर, 2025)
तिथि: अमावस्या
नक्षत्र: विशाखा
करण: नाग
पक्ष: कृष्ण
योग: शोभन
वार: गुरुवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:52am-08:11am
10:47am-02:43pm
राहुकाल: 01:24pm-02:47pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:45am-12:27pm
दिशाशूल : दक्षिण

मेष राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगह आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकता है। अपनी दीवानगी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: आज चांदी को धारण करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

कर्क राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

इसे भी पढ़ें:  Manki Point Hanuman Temple Kasauli : संजीवनी बूटी लाते समय कसौली की इस ऊंची पहाड़ी पर टिका था हनुमानजी का दायां पांव

सिंह राशि
इच्छा शक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

कन्या राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुंआ
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं

तुला राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज नहाने के पानी में गंगा जल डाल कर स्नान करें।

वृश्चिक राशि
आज आप घूमने और खाने-पीने की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक झमेले उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रु की गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तांबे या सोने से बनीं चीजें धारण करें।

धनु राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: दुर्गा की उपासना करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज किसका चमकेगा सितारा? पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल

मकर राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़कर रहेगा। आज आप ही अपनी परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय : लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

कुंभ राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना वादा करें, जितना आप निभा सको। प्रेम संबंधों में खट्टास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से दूर रहें। अपने कार्य क्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

मीन राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्युचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Join WhatsApp

Join Now