साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Manki Point Hanuman Temple Kasauli : संजीवनी बूटी लाते समय कसौली की इस ऊंची पहाड़ी पर टिका था हनुमानजी का दायां पांव

कसौली का मंकी प्वाइंट(हनुमान मंदिर ) Manki Point Hanuman Temple Kasauli
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
Manki Point Hanuman Temple Kasauli : प्राचीन समय से हिमाचल को देवताओं का स्थान “देवभूमि” के नाम से जाना जाता है। हिमालय पर्वत की शानदार ऊंचाई, अपनी विहंगम सुन्दरता और आध्यात्मिक शांति की आभा के साथ देवताओं का प्राकृतिक घर के सामान प्रतीत होता है। पूरे प्रदेश में 2 हज़ार से ज़्यादा मंदिर व धार्मिक स्थल देश विदेश के लोगों की आस्था का केंद्र बने हुए हैं।

आज हम ऐसे ही एक अन्य धार्मिक स्थल की बात कर रहे हैं जो पवन पुत्र हनुमान जी को समर्पित है। यह स्थल पर्यटन नगरी कसौली का ( Manki Point Hanuman Temple Kasauli) प्रसिद्ध मंकी प्वाइंट  है। यहां देश विदेश के पर्यटक वर्ष भर आते हैं। यह स्थल भारतीय वायु सेना स्टेशन के तहत आता है इसलिए यहां सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

रामायणकाल से जुड़ा है संबंध मंकी प्वाइंट कसौली का संबंध रामायणकाल से ही जुड़ा है और इसलिए इसका धार्मिक महत्व श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसा माना जाता है कि जब लंका में राम और रावण युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए थे तो हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने के लिए हिमालय भेजा था।

इसे भी पढ़ें:  सोलन :16 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 12 साल के कारावास की सजा
Manki Point Hanuman Temple Kasauli
Manki Point Hanuman Temple Kasauli

संजीवनी बूटी के बजाए हनुमान जी पूरा हिमालय पर्वत ही उठा लाए थे। हिमालय पर्वत लाते समय उनका दायां पांव कसौली की इस ऊंची पहाड़ी पर टिका था, जिस कारण इस भूखंड की आकृति विशाल दायें पांव की तरह है।

यहां पर पहाड़ी पर बने मंदिर ( Manki Point Hanuman Temple Kasauli ) में खुद को कुदरत की गोद में बैठा हुआ महसूस किया जा सकता है। मंदिर की पहाड़ी में वानरों की टोलियां यहां अठखेलियां करती रहती हैं और कई बार लोगों से प्रसाद भी छीन लेते है। इसलिए यहां खाद्य वस्तुएं ले जाना मना है। यहां से एक ओर शिमला, चायल, श्रीनयना देवी, कांगडा की धौलाधार और ऊपर की तरह हिमाचल की बर्फ से ढ़की नजर आती हैं। इससे दूसरी ओर चंडीगढ़, पंचकूला व मैदानी राज्यों के दृश्य मन मोह लेते हैं।

Himachal News: विधानसभा स्पीकर के पास नोटिस का जवाब देने पहुंचे तीनों निर्दलीय विधायक

इसे भी पढ़ें:  Solan News: BJP प्रदेशाध्यक्ष के भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Himachal: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले पर हाईकोर्ट में 24 अप्रैल को सुनवाई तय

Navratri 2024 Wishes in Hindi: इस नवरात्रि को बनाएं खास, अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Mansa Mata Mela Dharmpur : ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 12 अप्रैल को

Realme का नवीनतम धमाका: भारतीय बाजार में उतरेगी नई स्मार्टफोन सीरीज, जानें विशेषताएं और संभावनाएं

Manki Point Hanuman Temple Kasauli | Monkey Point Kasauli

Join WhatsApp

Join Now