साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 जुलाई का दिन ? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Rashifal:19 July 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 19 जुलाई को शनिवार है। आज ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में चंद्रमा। वृषभ राशि में शुक्र। गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में।

मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों के आधार पर आइए जानते हैं, 19 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- मन चितिंत रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य में पहले से काफी अच्छी स्थिति है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार अच्छा है, लेकिन थोड़ी मानसिक परेशानी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समय। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Makar Sankranti 2026 Shubh Sanyog: 20 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है खास योग, इन राशियों पर होगी विशेष कृपा

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बन सकता है। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। थोड़ा ऊर्जा की कमी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मन प्रसन्नचित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए सुअवसर। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

इसे भी पढ़ें:  Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती का महत्व क्यों है, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त..!

मकर राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धनार्जन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा। स्वास्थ्य भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Join WhatsApp

Join Now