साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की 5 महिला खिलाडियों का हुआ चयन

इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हिमाचल की 5 महिला खिलाडियों का हुआ चयन
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सुभाष गौतम| घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश की 5 महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन इंडिया कोचिंग कैंप के लिए हुआ है जो 11 मार्च से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में चल रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी ने बताया कि इनमें बिलासपुर से निधि शर्मा, कुल्लू से कविता ,सोलन से ज्योति तथा सिरमौर से पुष्पा और साक्षी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसी कैंप में से एशियन गेम्स 2023 के लिए भी टीम इंडिया का चयन किया जाना है। देशभर से महिला वर्ग में कुल 40 खिलाड़ी इस कैंप में हिस्सा ले रही हैं ।इनमें पांच खिलाड़ी एक छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश से चयनित होना निश्चित रूप से न केवल हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन वल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अनुसार हिमाचल की ये 5 खिलाड़ी टॉप लिस्ट में शामिल हैं ।

इसे भी पढ़ें:  तीन साल बाद भी लागू नहीं हुई CM की घोषणा, प्रवक्ता संघ ने की प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा बढ़ाने की मांग

उन्होंने कहा कि हिमाचल की ये बेटियां इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम चमका चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं ।कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। जबकि निधि शर्मा बिलासपुर जिला के एक किसान परिवार से संबंध रखती हैं तथा ईरान में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर अपने देश वापस प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं ।इंडिया कैंप के लिए चयनित पुष्पा और ज्योति ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

ये खिलाड़ी 21 मार्च तक इस कैंप में कबड्डी के नए गुर सीखेंगी। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान राजकुमार ब्रांटा, संयुक्त सचिव जगदेव मैहता,एन आई एस कोच ओमप्रकाश वशिष्ठ व पंकज शर्मा,रैफरी बोर्ड अध्यक्ष विजय पाल चंदेल व रिटायर्ड कोच मेघ सिंह वर्मा आदि ने चयनित महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp

Join Now