साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पुलिस कांस्टेबल की निशानदेही पर ड्रग सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना के घर छापामारी

पुलिस कांस्टेबल की निशानदेही पर ड्रग सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना के घर छापामारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता
बिलासपुर जिले के नलवाड़ी मेला मैदान में चिट्टे के मामले में पकड़े गए पुलिस कांस्टेबल की निशानदेही के बाद पुलिस ने बिलासपुर के डियारा सेक्टर में एक ड्रग्स सप्लायर के घर पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस को आरोपी युवक के घर से 2.85 लाख रुपये की नकदी, 0.33 ग्राम अफीम और 1.56 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने सारे सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब 5 बजे पुलिस ने डियारा सेक्टर में आरोपी के घर पर पूरे दलबल के साथ दबिश दी और आरोपी के घर से नशे का सामान और कैश पुलिस ने बरामद किया है। एएसपी अमित शर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की निशानदेही पर डियारा सेक्टर में आरिफ के घर छापामारी की गई। इस दौरान चिट्टा और अफीम के साथ नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  Jobs in Bilaspur: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 80 पदों भर्ती

Join WhatsApp

Join Now