Prajasatta Side Scroll Menu

BOB FD Interest Rates 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, जानें नई रेट्स

BOB FD Interest Rates 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव, जानें नई रेट्स

BOB FD Interest Rates 2024: देशभर में कई बैंक और वित्तीय कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरों के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की सुविधा प्रदान करती हैं। हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे प्रमुख बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में बदलाव किया है।

अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Rate 2024 Revised by BOB) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है, जिससे ग्राहकों को अब 4.25% से लेकर 7.90% तक का लाभ मिलेगा।

बात करें बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) की तो इस बैंक ने भी हाल ही में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Of Baroda FD Interest Rates) की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की ओर से इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी गई है।

नीचे दी गई तालिका में बैंक ऑफ बड़ौदा की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों की जानकारी दी गई है:

इसे भी पढ़ें:  FD Rates: जानिए ऐसे बैंकों के बारे में, जो FD पर दे रहे हैं 8 फीसदी से अधिक का ब्याज

Bank Of Baroda FD Interest Rates:

FD की अवधि सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर
7 से 14 दिन 4.25% 4.75%
15 से 45 दिन 4.50% 5.00%
46 से 90 दिन 5.50% 6.00%
91 से 180 दिन 5.60% 6.10%
181 से 210 दिन 5.75% 6.25%
211 से 270 दिन 6.15% 6.65%
271 दिन से 1 साल तक 6.25% 6.75%
333 दिन 7.15% 6.65%
360 दिन 7.10% 7.60%
1 साल 6.85% 7.35%
399 दिन 7.25% 7.75%
1 साल से 400 दिन तक 6.85% 7.35%
400 दिन से 2 साल तक 6.85% 7.35%
2 साल से 3 साल तक 7.15% 7.65%
3 साल से 5 साल तक 6.50% 7.15%
5 साल से 10 साल तक 6.50% 7.50%
इसे भी पढ़ें:  GPF Interest Rates: केंद्र सरकार का दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा? कुछ ऐसी रहेंगी GPF ब्याज दरें..

 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposit interest rates in bank of baroda 2024) की ब्याज दरों में यह बदलाव 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू किया है। सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 4.25% से लेकर 7.25% तक हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 4.75% से लेकर 7.75% तक हो सकती हैं।

इसके अलावा, 1 करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% तक का ब्याज मिलेगा। इन ब्याज दरों की जानकारी से आप अपने निवेश की योजना को बेहतर तरीके से बना सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Fixed Deposit interest rates latest hindi news news samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now