Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Gold Prices Fall: घरेलू और ग्लोबल मार्केट में सोने में जोरदार गिरावट..!

Gold Prices Fall: घरेलू और ग्लोबल मार्केट में सोने में जोरदार गिरावट..! Gold Rate Today

Gold Prices Fall: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखी जा रही। डॉलर के मजबूत होने से ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में नरमी लगातार जारी है जिसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिला रहा है। गोल्ड की कीमतों में गिरावट (Gold Prices Fall) के चलते इस महीने यानी नवंबर में सोना अभी तक 6,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूटा है। हालांकि 25 जुलाई के निचले स्तर से कीमतें हालांकि अभी भी 6,194 रुपये प्रति 10 ग्राम ज्यादा है।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने की कीमतें आज गुरुवार यानी 14 नवंबर को 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से नीचे चली गई। इससे पहले 30 अक्टूबर को सोने की बेंचमार्क कीमतें एमसीएक्स (MCX) पर 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी।

घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार यानी 13 नवंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 73,594 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया, जबकि 30 अक्टूबर को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। इस तरह से देखें तो इस महीने यानी नवंबर में सोने की कीमतों में 6,181 रुपये यानी 8.4 फीसदी की गिरावट आई है।

उल्लेखनीय है कि  23 जुलाई को पेश किए गए आम बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया। जिसके बाद सोने की कीमतों में 7 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली थी। बजट के बाद 25 जुलाई को एमसीएक्स (MCX) पर कीमतें गिरकर 67,400 रुपये के निचले स्तर तक चली गई थी। जबकि इसके ठीक एक हफ्ते पहले यानी 17 जुलाई को 74,731 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई थी।

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत (Gold Prices Fall in Global Market)

वहीँ अगर ग्लोबल मार्केट में सोने (gold) की कीमतों की बात करे तो अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से  सोने की कीमतों में नरमी है। ग्लोबल मार्केट में सोना आज शुरुआती कारोबार में गिरकर 8 हफ्ते के अपने निचले स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में सोना 2,650 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा ऊपर देखा जा रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenGold PriceGold Price TodayGold Price UpdateGold Prices in Global MarketGOLD RATE IN INDIAGold Rate Todayinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market TodayToday Gold Price

Join WhatsApp

Join Now