साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा : घर पर पहाड़ से मलबा गिरने से अंदर सो रही महिला की मौत

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

चंबा जिले में एक मकान पर पहाड़ से मलबा गिरा। घर में सो रही महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरौर के बन्नू गांव में एक परिवार अपने घर में आराम की नींद सो रहा था। इसी बीच देर रात अचानक घर के साथ भूस्खलन हो गया। जिससे पूरा घर पलभर में धराशायी हो गया। जिससे अंदर सो रही महिला की मौत हो गई।

भूस्खलन की आवाज सुन कर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। लेकिन इसी बीच परिवार की एक महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश के लोग समझदार, केजरीवाल के झूठे वायदों पर नही करेंगेे विश्वास

Join WhatsApp

Join Now