Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News: गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे घायल

Published on: 28 October 2025
Shimla News: Chamba News

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सलूणी-गल-कुंड-पतरूमा सड़क पर हुआ।जानकारी के अनुसार टैक्सी टिकरु से सलूणी की ओर आ रही थी। जैसे ही बंजाल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में विशाल कुमार पुत्र चमारू राम निवासी गांव बंजाल, पंचायत खरल, तहसील सलूणी और निशा पत्नी अमर सिंह गांव खलोड़ी, पंचायत खरल, तहसील सलूणी की मौके पर मौत हो गई, जबकि निशा देवी के दोनों बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने पुलिस और उपमंडल प्रशासन को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नागरिक अस्पताल सलूणी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने विशाल कुमार और निशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियूर में शवों का पोस्टमार्टम करवाया।इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25000-25000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की है। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Aaj Ki KhabrenChamba Crime NewsChamba HP newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now