Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में नया ट्विस्ट, अनुज, राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा नया शख्स..!

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में नया ट्विस्ट, अनुज, राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा नया शख्स..!

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में एक बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा, जिसका दर्शकों को बिल्कुल अंदाजा नहीं होगा। ताजा एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि आर्यन की मौत से कोठारी परिवार स्तब्ध है। ख्याति और पराग अपने बेटे को खोकर दुख में डूबे हैं। सभी लोग आर्यन के हत्यारे के रूप में अनुपमा को दोषी मानते हैं।

बाबूजी भी इस बार अनु के साथ नहीं हैं और न ही प्रेम और राही उसका साथ देते हैं। अनु का एक्सीडेंट होने वाला होता है, लेकिन राघव अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लेता है। इस एक्सीडेंट में राघव की मृत्यु हो जाती है। अब खबर है कि अनु की जिंदगी में एक नए व्यक्ति की एंट्री होने वाली है।

आगामी एपिसोड में अनुपमा बनेगी नौकरानी

अनुपमा के आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को मुंबई शहर में नई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वह अकेले एक चॉल में रहती है, जहां स्थानीय लोग उसका खूब मजाक उड़ाते हैं। वह किसी से बात नहीं करती और उसके जीवन में निराशा छाई हुई है। वह एक अमीर परिवार में नौकरानी का काम करती है।

इसे भी पढ़ें:  The Black Phone 2 Movie Review: ब्लैक फोन 2 का नया ट्रेलर रिलीज, फ्रेडी क्रूगर की वापसी या नया डरावना ट्विस्ट?

वहां का मालिक उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश करता है। अनु उसे रोकने का प्रयास करती है, लेकिन वह उसकी नहीं सुनता। उस आदमी की पत्नी अनु पर अपने पति को लुभाने का इल्जाम लगाती है और उसे अपशब्द कहते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती है।

इसे भी पढ़ें:  जानिए! शमी ने क्यों कहा- हमने न्यूजीलैंड को हरा दिया, तो जीत का क्रेडिट ओस को दिया जा रहा, भारत हार जाता तो लोग आलोचना करते

अनुज, राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा नया व्यक्ति

अनुपमा की जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री होती है, जो उसका पीछा करता है और उसे दूर से देखता रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह व्यक्ति अनुज से जुड़ा हुआ है। वह अनुज के बिजनेसमैन दोस्तों में से एक है, जो अनु को लंबे समय से पसंद करता है।

क्या यह व्यक्ति अनु का साथ देगा? दूसरी ओर, ख्याति अनु को बर्बाद करने की योजना बनाती है और उसने गौतम के साथ साझेदारी कर ली है। वह एक आदमी को पैसे देकर अनु को तंग करने की साजिश रचती है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now