साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Bhool Bhulaiyaa 3: तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कायम, दीवाली की दूसरी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Bhool Bhulaiyaa 3: तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कायम, दीवाली की दूसरी फिल्मों को छोड़ा पीछे
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 ने दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना रखी है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज़ दे रही है, बल्कि अपनी पिछली कड़ी भूल भुलैया 2 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ₹36.60 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में भी अपनी रफ़्तार बनाए रखी है।

अन्य फिल्मों से आगे, Bhool Bhulaiyaa 3 का  तीसरे हफ्ते भी मजबूत प्रदर्शन

भूल भुलैया 3 तीसरे हफ्ते में भी सिंघम अगेन जैसी बड़ी रिलीज़ को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है। खासकर पीवीआर-आइनॉक्स के आंकड़ों पर नज़र डालें तो यह फिल्म ₹2.25 करोड़ की कमाई के साथ बाकी फिल्मों से काफी आगे है। वहीं, ग्लैडिएटर 2 ने ₹1.15 करोड़, कंगुवा (हिंदी) ने ₹85 लाख, द साबरमती एक्सप्रेस ने ₹80 लाख और सिंघम अगेन ने ₹1.35 करोड़ की कमाई की है।

इसे भी पढ़ें:  The Mehta Boys: अविनाश तिवारी ने साझा किए फिल्म को लेकर अपने जज़्बात, कह दी ये बड़ी बात ..!

रोमांचक कहानी और दमदार स्टारकास्ट

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर रू बाबा के किरदार में जान डाल दी है। भुलैया की इस नई कड़ी में कार्तिक के साथ त्रिप्ती डिमरी नजर आ रही हैं, जबकि पहली फिल्म की ‘ओजी मंजुलिका’ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने भी अपनी शानदार भूमिकाओं से फिल्म को और दमदार बना दिया है।

इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया है और इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की विरासत को और आगे बढ़ाने में सफल हो रही है।

दर्शकों के लिए खास तोहफा

दीवाली के मौके पर रिलीज़ हुई भूल भुलैया 3 दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो बड़े पर्दे पर इस हॉरर-कॉमेडी का मजा जरूर लें।

इसे भी पढ़ें:  Nawazuddin Siddiqui: थाईलैंड में 25 दिनों की शूटिंग: सूत्र ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल का किया खुलासा!

Join WhatsApp

Join Now