Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फरदीन खान ने “हीरामंडी” को-स्टार शरमीन सहगल को दिया समर्थन: कहा – ‘ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए’

Fardeen Khan supports 'Hiramandi' co-star Sharmin Sehgal

पूजा मिश्रा |
संजय लीला भंसाली के डेब्यू शो “हीरामंडी: द डायमंड बाजार” ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद दर्शकों से खूब प्यार पाया है। जितना ही शो ने लोगों से प्यार पाया है, उतना ही शो में शरमीन सहगल की परफॉर्मेंस ने भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी है और इसे लेकर चर्चा हो रही है।

ऐसे में जैसे जैसे उनकी परफॉरमेंस के लिए ट्रोलिंग बढ़ रही है, वैसे वैसे ही एक्टर्स ने उनके सपोर्ट में आना शुरू कर दिया है। अब हीरामंडी में उनके को-एक्टर फरदीन खान भी उनके बचाव में सामने आए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने कहा, “मुझे लगता है कि ये ट्रॉलिंग बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हर किसी को यह हक है कि वो किसी की परफॉर्मेंस को पसंद करे या न करें, लेकिन ये ट्रोलिंग गलत है और बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने हीरामंडी में बहुत अच्छा काम किया है। उनका रोल बहुत कॉम्प्लेक्स और चैलेंजिंग था और वो कुछ बड़े टैलेंट्स के साथ काम कर रही थी। मेरे लिए, उनकी परफॉर्मेंस स्ट्रॉन्ग लगी और उनके करियर के लिए ये एक अच्छी शुरुआत थी।”

संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट की गई, “हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार” एक आठ-पार्ट की सीरीज है, जो 1 मई से नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में दिखाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now