Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Laapataa Ladies Special Screening: लापता लेडीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग से पहले किरण राव ने सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

Laapataa Ladies Special Screening: लापता लेडीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग से पहले किरण राव ने सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

Laapataa Ladies Special Screening: जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘लापता लेडीज’, (Laapataa Ladies) जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है, अपनी दिलचस्प कहानी और ह्यूमर के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करती, बल्कि अपनी आकर्षक कहानी के साथ एक गहरा असर भी छोड़ती है।

फिल्म को सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज के दौरान ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बहुत प्यार मिला है। ऐसे में अब, यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए तैयार है, जिसमें प्रोड्यूसर आमिर खान और डायरेक्टर किरण राव शामिल होंगे।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में लापता लेडीज़ (Laapataa Ladies) की स्क्रीनिंग पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, डायरेक्टर किरण राव कहती हैं, “यह देखकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि लापता लेडीज़ ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में प्रदर्शित होकर इतिहास रच दिया है।

मैं इस दुर्लभ सम्मान के लिए भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की बहुत आभारी हूँ। शुरू से ही हमें उम्मीद थी कि फूल और जया की कहानी लोगों को पसंद आएगी, लेकिन दर्शकों से जो प्यार मिला, वह हमारी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा है। हमारी फ़िल्म को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सभी का शुक्रिया!”

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, Laapataa Ladies

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’  (Laapataa Ladies)किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है।

फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Aaj Ki KhabrenAamir KhanBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now