Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Squid Game Season 3: स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम

Squid Game Season 3: स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम

Squid Game Season 3: दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी! नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘स्क्विड गेम’ (Squid Game Season 3) का तीसरा सीजन आखिरकार 27 जून 2025 से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। सीजन 2 के बाद से ही दर्शक इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब फिल्म निर्माताओं ने इस इंतजार को खत्म करते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

सीजन 3 की शुरुआत सीजन 2 के अंत से ही होगी, जहां गि-हुन (ली जंग-जे) ने अपने सबसे करीबी दोस्त पार्क जंग-बे को मरते हुए देखा था। हालांकि, गि-हुन खुद फ्रंट मैन के साथ हुई मुठभेड़ में बच निकलने में कामयाब रहा। नए सीजन में उसकी जंग जारी रहेगी, और वह अपने विकल्पों की तलाश में आगे बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  Pathaan Movie: शाह रुख खान की फिल्म ‘पठान’ के टाइटल में नहीं होगा कोई बदलाव, इस दिन ट्रेलर होगा रिलीज

निर्माताओं ने सीजन 3 के लिए एक झलक भी जारी की है, जिसमें गि-हुन को एक बिस्तर पर हथकड़ी से बंधा हुआ दिखाया गया है। इसके अलावा, तस्वीरों में सीजन 2 से बचे हुए अन्य खिलाड़ियों को भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सीजन दर्शकों के लिए काफी रोमांचक और मनोरंजक होने वाला है।

सीजन 3 को ह्वांग डोंग-ह्युक के निर्देशन में बनाया गया है, और इसमें वाई हा-जुन, यिम सी-वान, कांग हा-न्यूल, ली जिन-यूके, चाए कुक-ही, ली डेविड और रोह जे-वोन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें:  Sapna Choudhary के खिलाफ दर्ज हुई FIR, हरियाणवी डांसर पर भाभी ने लगाए ये आरोप

सीजन 2 के अंत में असफल विद्रोह के बाद बचे हुए खिलाड़ियों के लिए नई चुनौतियां शुरू होंगी। दर्शकों को यह देखने के लिए और थोड़ा इंतजार करना होगा कि गि-हुन और अन्य खिलाड़ी इस बार कैसे इस जानलेवा खेल से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्क्विड गेम सीजन 3 (Squid Game Season 3)  का इंतजार अब लंबा नहीं, क्योंकि 27 जून 2025 को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ें:

इसे भी पढ़ें:  Women Day Special: 'कसौटी ज़िंदगी की' से लेकर 'द डर्टी पिक्चर' तक - पढ़ें कैसे एकता कपूर बनीं पॉप कल्चर की आर्किटेक्ट और पीढ़ियों को किया प्रभावित.!
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now