साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नादौन में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, 4 घायल

accedent
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
शिमला-धर्मशाला एनएच पर नादौन के गगाल के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। दो बाइकों की टक्कर के बाद एक स्कूटी और पैदल चलने वाली दो लड़कियां भी इसकी चपेट में आ गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। एक घायल शख्स को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान उमेश मेहरा, निवासी लाहड़ तहसील नादौन के रूप में हुई है। घायल बाइक सवार युवक की पहचान नवेश धीमान, निवासी गांव चौली तहसील, रकड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

स्कूटी सवार की पहचान अमन कुमार, निवासी मझोली, तहसील नादौन हमीरपुर के रूप में हुई है। नादौन थाना के प्रभारी योगराज का कहना है कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन की जा रही है। तेज रफ्तार के कारण ही यह हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  चरस के दो दोषियों को 10-10 साल की जेल, एक-एक लाख रुपये जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now