साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

नादौन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 20 साल से जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी महिला गिरफ्तार

Sex Racket Busted, Sex Racket News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के नादौन में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने सेक्स रैकेट से जुडी एक महिला सरगना और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। कांगड़ा के भड़ोली निवासी सरला देवी यह सेक्स रैकेट चला रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी थी।

जानकारी के मुताबिक दलाल सरला देवी उर्फ माता पिछले कुछ समय से हमीरपुर पुलिस (Police) के निशाने पर थी। महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से दलाल महिला से जुड़े लोगों से संपर्क साधा और क्लाइंट बंद कर मंगलवार देर रात को सोनू होटल नादौन में पहुंचे। यहां पर पुलिस टीम ने होटल के मालिक और सरला देवी और माता को गिरफ्तार किया। होटल से पंजाब निवासी तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को मिलेंगे 30 हजार रुपये

बता दें कि मामले में रिपोर्ट मिलने के बाद गठित विशेष टीम के दो पुलिस जवान ग्राहक बनकर महिला के पास पहुंचे महिला ने दोनों पुलिस कर्मियों को लड़कियों के फोटो दिखाएं। इसके बाद महिला को पैसे दिए गए तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के लिए पुलिस कर्मियों को कहा जहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थी।

एसपी आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला सरला देवी और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था जिसने मंगलवार रात को होटल में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Join WhatsApp

Join Now