साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक चालक ने तूड़ी को इकट्ठा कर रही महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

हमीरपुर: अनियंत्रित ट्रक चालक ने तूड़ी को इकट्ठा कर रही महिला को कुचला, मौके पर ही मौत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हमीरपुर जिला के थाना नादौन के तहत हमीरपुर-नादौन मुख्य सड़क पर गगाल में एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई| हादसा सुबह करीब 7:15 बजे का बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक हमीरपुर नादौन मुख्य सड़क पर गगाल के पास एक परिवार ने सुबह ही एक गाड़ी से गेहूं तूड़ी सड़क किनारे उतारा था और परिवार के सभी सदस्य तूड़ी को घर ले जा रहे थे जबकि 34 वर्षीय परमजीत कौर किनारे गेहूं की तूड़ी को इकट्ठा कर रही थी इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचल दिया | जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है|

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया है एस एच ओ नादौन चंदन राणा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: प्लानिंग एरिया में टीसीपी की अनुमति के बगैर न करें विकासात्मक गतिविधि

Join WhatsApp

Join Now