साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में मिला भ्रूण

मेडिकल कॉलेज के शौचालय में मिला भ्रूण
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर। हमीरपुर
जिला के राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के शौचालय में गुरुवार को भ्रूण मिला है। शौचालय में पड़े भ्रूण को देखते ही अस्पताल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के साथ लगती नाली अचानक ब्लॉक हो गई। जब नाली को साफ किया गया तब गंदगी के भीतर से नवजात बच्चे का भ्रूण मिला। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल के गायनी वार्ड से गुजरने वाली नाली अचानक ब्लॉक हो गई। उसके बाद जब नाली को साफ किया गया तो उसमें नवजात भ्रूण मिला है। उन्होंने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसा! सुजानपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में पलटी; 18 लोग हुए घायल

Join WhatsApp

Join Now