साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हमीरपुर: 29 मार्च तक बिल जमा करवाएं बड़सर, टौणी देवी,और लंबलू के उपभोक्ता

हिमाचल में बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने के लिए 29 मार्च तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता नंद लाल ने उपमंडल के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं तो वे इन्हें 29 मार्च तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्तओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे।

29 तक बिल जमा करवाएं टौणी देवी के उपभोक्ता
विद्युत उपमंडल टौणी देवी के उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने के लिए 29 मार्च तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने उपमंडल के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं तो वे इन्हें 29 मार्च तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्तओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और दोबारा कनेक्शन बहाल करवाने के लिए उन्हें 250 रुपये की अतिरिक्त फीस भी चुकानी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  हमीरपुर: युवक को मारा चाकू, आरोपी मौके से फरार

30 तक बिल जमा करवाएं लंबलू के उपभोक्ता
विद्युत उपमंडल लंबलू के उपभोक्ताओं को अपने बिल जमा करवाने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने उपमंडल के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अगर उन्होंने अभी तक अपने बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं तो वे इन्हें 30 मार्च तक जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्तओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now