Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: तीन भाईयों का मकान व गौशाला जल कर राख, लाखों का नुकसान

Hamirpur News: तीन भाईयों का मकान व गौशाला जल कर राख, लाखों का नुकसान

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा के तहत भुक्कड़ पंचायत के गांव बैरी भटां में तीन कमरों का स्लेटपोश मकान, गौशाला में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की ये घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई है। आग से मकान के अंदर रखी इमारती लकड़ी, घास व सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार गांव बैरी भटां के तीन भाइयों सुरेश कुमार, कमलेश कुमार व राकेश कुमार का पुराने  रिहायशी मकान और गौशाला में सुबह करीब 4:30 बजे आग लग गई।  मकान में आग लगने का पता चलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  जागी आंखों से सत्ता के सपने देखने से पहले जनता के मूल मुद्दों का जवाब दे बीजेपी : राणा

आग की सूचना अग्निशमन विभाग भोरंज को भी दी गई। लेकिन जब तक अग्निशमन विभाग  की टीम मौके पर पहुंची तब तक मकान जलकर राख हो चुका था। आग से मकान के अंदर रखी इमारती लकड़ी, घास व सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि साथ लगते मकान में रह रहे परिवार व पशुओं को समय रहते बाहर निकला लिया गया था। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now