Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सनवारा में पजांब रोडवेज की बस ने टिप्पर को पीछे से मारी टक्कर, 15 घायल 

Published on: 19 July 2024
Solan News: सनवारा में पजांब रोडवेज की बस ने टिप्पर को पीछे से मारी टक्कर, 15 घायल 

सोलन |
Solan News: कालका शिमला फोरलेन पर गुरुवार को करीब 9 बजे सनवारा टोल प्लाजा के पास पंजाब रोडवेज की बस आगे चल रहे एक टीपर के पीछे टकरा गई। जानकारी के अनुसार बस न० PB 02EG-9524 जो चण्डीगढ़ से शिमला जा रही थी।

जानकारी के अनुसार बस चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए एक टिप्पर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में बैठी 25/30 सवारियों में से 15 सवारियों को चोटें आई है, जिन्हे तुरन्त उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जिनमें 13 सवारियों का धर्मपुर में उपचार चल रहा है तथा 2 गंभीर घायलों को उपचार हेतू क्षेत्रिय अस्पताल सोलन ले जाया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस में बैठी सवारियों से पूछताछ की और बयान दर्ज किए।

बस का चालक गिरफ्तार 

जांच के दौरान बस में बैठी सवारियों से पूछताछ करने पर यह पाया गया कि यह हादसा बस चालक द्वारा बस को तेज रफतारी, लापरवाही व ओवरटेक करने के कारण घटित हुआ है जिस पर पुलिस द्वारा थाना धर्मपुर मे चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच के दौरान आरोपी चालक गुरजीत सिंह पुत्र मोहिन्द्र सिंह निवासी गांव मडी मेगा तह० पटटी जिला तरणतारण पंजाब को गिरफतार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now