Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Joint Pain Oil: जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत दिलाता है ये तेल, घर पर ऐसे करें तैयार

Joint Pain Oil: जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत दिलाता है ये तेल, घर पर ऐसे करें तैयार

Joint Pain Oil: आमतौर पर जोड़ों में दर्द बढ़ती उम्र के कारण होता है। लेकिन सर्दी के मौसम में यह समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए लहसुन से तैयार एक ऐसा तेल (Joint Pain Oil) लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से जोड़ों का दर्द दूर किया जा सकता है।

अधिकतर लोग जोड़ों के दर्द से बचने और राहत पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाइंया और तेलों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये दर्द आसानी से पीछा नहीं छोड़ता। ऐसी स्थिति में लहसुन आपकी मदद कर सकता है, जिसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि घर में बनाया लहसुन का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी कारगर होता है।

चलिए जानते हैं कैसे घर पर तैयार किया जाता है जोड़ों के दर्द (Joint Pain Oil) से राहत दिलाने वाला तेल-

घर पर लहसुन तेल (Joint Pain Oil) बनाने की विधि

  • 250 एमएल सरसों का तेल रख लें।
  • अब इसमें लहसुन की 10-12 कलियां कूटकर डालें।
  • इसमें 2 जायफल को कूटकर डालें।
  • 6-10 करी पत्ते
  • अब इसमें 50-60 ग्राम गुडूची (गिलोय) की सूखी डंठल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल लें।
  • इन सभी चीजों को सरसों के तेल में डालकर 1 घंटे तक धीमी आंच पर पकाते रहें।
  • पकाने के बाद ठंडा करके छान लें और एक शीशी में करके रख लें।
  • इस तरह लहसुन का तेल तैयार है।
इसे भी पढ़ें:  Safe Holi Tips: होली में खुद को और अपने परिवार को रखें सुरक्षित, जानिए सुरक्षित होली के टिप्स

जोड़ों के दर्द में ऐसे करें Joint Pain Oil का इस्तेमाल

  • रात को सोने से पहले इस तेल से जोड़ों की मालिश करनी चाहिए।
  • इस तेल से जोड़ों पर कम से कम 5-7 मिनट तक मालिश करें।
  • इसे हल्का गर्म करके इस्तेमाल करें, जल्द आराम मिलेगा।
  • एक हफ्ते में आपको दर्द से आराम मिलना शुरू हो जाएगा।

​हड्डियों के लिए फायदेमंद है सरसों का तेल, लहसुन ,जायफल ,करी पत्ता ,गिलोय

सरसों में भरपूर मात्रा में सेलेनियम नामक खनिज होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से राहत दिलाने में कारगर होते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Shahnaz Husain Beauty Tips : आपके गार्डन में छिपा है खूबसूरत त्वचा का खज़ाना

लहसुन के सेवन से हड्डियों में कैल्शियम का अवशोषण बेहतर होता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही इसमें मौजूद सल्फर यौगिक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिस प्रभाव होते हैं, जिससे जोड़ों में दर्द से राहत मिल सकती है।

जायफल जोड़ों के दर्द को ही नहीं बल्कि किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में कारगर होता है। जायफल में प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को दूर करने में कारगर होते हैं।

घुटनों में सूजन के वजह से दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में करी पत्ता कारगर साबित हो सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन को कम करने काम करता है।

इसे भी पढ़ें:  High Blood Pressure in Winter: सर्दियों में उच्च रक्तचाप: कारण, निवारण और होम्योपैथिक चिकित्सा - डॉ. एम.डी. सिंह

इसके अलावा इस तेल में मिलाया जाने वाला गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि होती है, ये एंटी-वायरल होने के साथ-साथ दर्दनिवारक भी होता है। इसके प्रयोग से बने तेल से घुटनों की मालिश करने से दर्द जल्द ही दूर हो जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Aaj Ki Khabren Ayurvedic Tips diet tips India fitness tips Hindi health news Health Tips health tips Hindi healthy food guide home remedies India

Join WhatsApp

Join Now