साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

आज शिमला आएंगे मनीष सिसोदिया और हिमाचल आप के सह प्रभारी संदीप पाठक

आज शिमला आएंगे मनीष सिसोदिया और हिमाचल आप के सह प्रभारी संदीप पाठक
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक आज शिमला आएंगे। दोनों आप नेता शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की जयराम सरकार पर निशाना साधेंगे।

बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल में चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की ED द्वारा गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने संदीप पाठक को सह प्रभारी बनाकर हिमाचल के चुनाव की अहम जिम्मेदारी दी है। जाहिर है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति की जिम्मेदारी उनके कंधों पर रहने वाली है। संदीप पाठक को पार्टी का अहम रणनीतिकार माना जाता है। पंजाब में चुनाव जीतने में भी इनका अहम योगदान माना जाता है। इसे देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें हिमाचल का प्रभार सौंपा है।

वहीं मनीष सिसोदिया का एक महीने के भीतर यह दूसरा शिमला दौरा है। इससे पहले भी मनीष सिसोदिया ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर हिमाचल सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने हिमाचल के शिक्षा मंत्री को शिक्षा के ढांचे पर चर्चा की खुली चुनौती तक दे डाली थी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल के सभी स्कूलों में अब सुबह-सुबह न्यूज़ पढ़ना जरूरी, अधिसूचना जारी ..!

Join WhatsApp

Join Now