साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

धर्मशाला में भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3 रही तीव्रता

भूकंप के झटके
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए व कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

धर्मशाला क्षेत्र संवेदनशील जोन पांच में आता है व यहां अकसर भूकंप का खतरा बना रहता है। जिला कांगड़ा का अधिकतर क्षेत्र जोन पांच में ही आता है। 1905 में यहां भयंकर भूकंप हुआ था। हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिला में सबसे ज्‍यादा भूकंप के झटके महसूस क‍िए जाते हैं। बीते कुछ महीनों का आंकड़ा देखें तो चंबा में कांगड़ा से भी ज्‍यादा बार भूकंप के झटके आए।

इसे भी पढ़ें:  जोगिंद्रनगर के नायक अमित कुमार अरुणाचल में शहीद, नौ माह पहले हुई थी शादी

Join WhatsApp

Join Now