नगर निगम शिमला का चुनाव कांग्रेस सरकार और सीएम सुक्खू के लिए पहली परीक्षा

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नगर निगम के चुनाव 2 मई को होंगे, वहीं चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे। चुनाव परिणाम क्या रहेंगे यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। लेकिन हाल ही में प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने वाली कांग्रेस सरकार के लिए यह चुनाव पहली परीक्षा होगा। नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश का ध्यान अब नगर निगम चुनाव पर लग गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर कांग्रेस को शिमला शहर की सत्ता दिलाने का दबाव रहेगा। क्योंकि जिस भी दल को इन चुनाव में जीत मिलेगी, उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में फायदा मिलना तय माना जा रहा है, क्योंकि नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर होने जा रहे है। यह चुनाव कांग्रेस सरकार की 100 दिन से अधिक की प्रफोमेंस परीक्षा होगी|

उल्लेखनीय है कि शिमला नगर निगम का पहला चुनाव 1986 में हुआ। तब से लेकर 2012 तकनगर निगम कांग्रेस का गढ़ रहा। इससे बाद 2012 से 2017 तक माकपा ने नगर निगम की सत्ता पर राज किया। इसके अलावा साल 2017 से 2022 तक नगर निगम शिमला पर भाजपा का कब्जा रहा है।

वहीँ इस बार भारतीय जनता पार्टी फिर से नगर निगम शिमला पर फिर से भगवा फहराने का प्रयास करेगी। भाजपा सुक्खू सरकार के खिलाफ लगभग चार महीने की एंटी इनकमबेंसी का फायदा उठाना चाहेगी। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस नगर निगम को अपने कब्जे में करके 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इसका फायदा लेने का मौका नहीं चूकना चाहेगी।

बता दें कि नगर निगम में शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्प्टी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यह तीनों विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में हैं। यही नहीं शिमला शहर में ज्यादातर लोग भी अपर शिमला के हैं। अपर शिमला की चौपाल सीट को छोड़कर अन्य 7 विधानसभा सीटें कांग्रेस की हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ा एडवांटेज शहर के तीनों विधायक अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह और हरीश जनारथा वहीँ रोहित ठाकुर के जीतने और इनमें से 3 के मंत्री होने तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार के होने का है।

हालांकि नगर निगम शिमला की सत्ता भाजपा से छीनना कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि शहर की सत्ता से कांग्रेस भी 10 सालों से बाहर है। आगामी दिनों में कांग्रेस-भाजपा के अलावा अन्य दल भी नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे।

गौर हो कि नगर निगम शिमला के चुनाव करीब एक साल की देरी से हो रहे हैं। पूर्व नगर निगम का कार्यकाल जून 2022 में खत्म हो चुका है। यह चुनाव पिछले साल जून में होने थे, लेकिन मामला कोर्ट में होने की वजह से चुनाव करीब एक साल तक टल गए।

नगर निगम शिमला के चुनाव मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली अग्निपरीक्षा है। मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद वे पहली बार उन पर पार्टी को जीत दिलाने की चुनौती है। विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट से चुकी बीजेपी नगर निगम शिमला में मिशन रिपीट की कोशिश में जुट गई है।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Exclusive! वी आर स्कूल के तीन हजार बच्चों की ज़िंदगी पर हाई टेंशन वायर का खतरा

बद्दी। Exclusive! News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाऊसिंग...

Solan: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने पर होगी कार्रवाई

Solan: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...

More Articles

Himachal News: हिमाचल के मुल्थान में क्यों बिगड़े हालात, कई गांव खाली कराने की तैयारी, ग्रामीणों में रोष

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी-कांगड़ा सीमा पर स्थित बरोट के लबांडग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में आई तकनीकी खामी के कारण स्थिति गंभीर हो...

Himachal: निर्दलीय विधायकों पर लटकी दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की तलवार, जानिए मामले का बड़ा अपडेट..!

Himachal 3 Independent MLA Resignation Case: हिमाचल में सरकार से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय विधायक आज भी विधानसभा में स्पीकर के...

Himachal News; तीन निर्दलीय विधायकों का उपचुनाव लड़ने का मामला फिलहाल लटका , अब 28 मई को होगी सुनवाई

शिमला ब्यूरो | Himachal News: हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से जुड़े मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दो जजों की...

Himachal News: बागी कांग्रेस विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में अयोग्यता के खिलाफ दायर याचिका वापिस ली

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने वाले छ: बागी कांग्रेसी विधायकों में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका शुक्रवार को वापस...

Himachal News: CPS नियुक्ति मामले में HC में फंसा पेंच, वकील बोले-खुद सुविधा लेने के बाद नियुक्तियों को चुनौती दे रहे..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal News: मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों ( CPS Appointment Case ) के मामले पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अभी भी पेंच...

Himachal News: अनुराग बोले- कांग्रेस का गिर रहा ग्राफ़, मोदी जीत की हैट्रिक लगाने की ओर..!

Himachal News: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल में चुनावी सरगर्मी के बीच कहा...

Himachal News: सीएम सुक्खू का दावा, जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक..!

धर्मशाला। Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक सलाखों के पीछे जाएंगे। जांच चल रही है, उसके...

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने किया नामांकन

Anand Sharma Nomination: कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया,...

Mandi Lok Sabha Seat: कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने दाखिल किया नामांकन

Mandi Lok Sabha Seat: मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि मंडी लोकसभा सीट...