साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और मनाली में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और मनाली में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के काजा में ताजा बर्फबारी हुई है। ठंड बढ़ने से पर्यटकों में काफी खुशी है। वहीं स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में पारा माइनस से नीचे चल रहा है। बता दें कि हिमाचल के मनाली सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली है।

आज सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए है। मौसम विभाग के द्वारा घाटी में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार देर रात को मनाली के उपरी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, लाहौल स्पीति के दारचा में भी बर्फबारी का दौर आरम्भ हो गय है। मौसम के बदले मिजाज से घाटी के तापमान में गिरावट आ रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही शीतलहर बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 6 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल और कुल्लू में न्यूनतम तापमान गिरने से झील, झरने और नाले जमना शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी छह दिसंबर तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें:  Shoolini Fair 2025: सीएम सुक्खू ने ऐतिहासिक शूलिनी मेले का शुभारम्भ किया

Join WhatsApp

Join Now