साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सीएम सुक्खू ने निजी कमाई से आपदा राहत कोष में 51 लाख का दान कर पेश की मिसाल, क्या यही है व्यवस्था परिवर्तन ?

सीएम सुक्खू ने निजी कमाई से आपदा राहत कोष में 51 लाख का दान कर पेश की मिसाल, क्या यही है व्यवस्था परिवर्तन ?
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो | 15 सितम्बर
‘मैं सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आया हूं’ की भावना से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की कमान संभालने के बाद से ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगातार अपने फैसलों से जनता का दिल जीता है। वह अपने कार्यकाल में लगातार ऐसे फैंसले ले रहे हैं जिससे लोग उन्हें नायक की भूमिका में देखने लगे हैं। कुछ ऐसा ही फैसला उन्होंने शुक्रवार को लिया है जिसके लिए प्रदेश सीएम सुक्खू को हमेशा याद करेगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी व्यक्तिगत सेविंग से आपदा राहत कोष में 51 लाख का दान कर मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने अपने निजी खाते से 51 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष- 2023 में दान की है। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को यह चेक भेंट किया।

उन्होंने कहा, “जब से यह आपदा राहत कोष आई है तब से कई बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दे रहे हैं। सभी कर्मचारी, बुज़ुर्गों और लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार पैसे दिए…मेरे मन में भावना आई कि जब बच्चे पैसे दे रहे हैं तो मैं तो प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, ऐसे में मैंने भी अपनी सेविंग दान के रूप में देने का फैसला लिया।”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुक्खू निरंतर देश व प्रदेश के लोगों से आपदा में स्टेट को बाहर निकालने के लिए आर्थिक मदद की अपील कर रहे हैं। अब तक 170 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाने के बाद मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू अब प्रदेश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के साथ भेजनी होगी लाइव लोकेशन..!

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश भारी बारिश से आई आपदा में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ऊपर से प्रदेश के वितीय हालात पहले ही खस्ता चल रहे हैं। वहीँ केंद्र से आपदा के नाम पर ना मात्र की मदद मिली है। ऐसे में मौजूदा हालातों से प्रदेश को बाहर निकाल पाना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाले सीएम सुक्खू अपनी हर फैंसले से सच में व्यवस्था परिवर्तन कर रहे हैं।

हिमाचल में अब बिलों के भुगतान, नए कनेक्शन, लोड समायोजन जैसी सुविधाएं ऑनलाइन होंगी उपलब्ध

अर्की में कार में सवार व्यक्ति से 2.485 किलोग्राम अफीम बरामद

प्रियंका का हिमाचल दौरा सरकार की असफलताओं को छुपाने का प्रयास, आयत शुल्क पर फैला रहे सनसनी : बिंदल

सीएम सुक्खू ने निजी कमाई से आपदा राहत कोष में 51 लाख का दान कर पेश की मिसाल, क्या यही है व्यवस्था परिवर्तन ?

Join WhatsApp

Join Now