साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Bilaspur Firing Incident: बिलासपुर में कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर गोलीबारी, पीएसओ समेत गंभीर रूप से घायल..!

Firing on Congress leader Bamber Thakur in Bilaspur
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Bilaspur Firing Incident: होली के दिन बिलासपुर में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिसमें कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर (Firing on Congress leader Bamber Thakur in Bilaspur) पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। यह घटना तब हुई जब बंबर ठाकुर अपने आवास पर होली मना रहे थे। इस हमले में उनके पीएसओ समेत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बंबर ठाकुर के आवास पर हमला बोल दिया और करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गोलीबारी में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट में गोलियां लगीं। घटना के बाद दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग भी बरामद किए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: केंद्र सरकार का हिमाचल के साथ रहा है सौतेला व्यवहार- प्रियंका गांधी

राजनीतिक हलचल तेज

इस घटना ने बिलासपुर की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर एक प्रभावशाली नेता हैं और उन पर हमले को लेकर स्थानीय नेताओं ने गंभीर चिंता जताई है। कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल में इलाज जारी

बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। पुलिस ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

इस हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस संभावित कारणों और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।इस घटना ने बिलासपुर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी मीडिया में वायरल हुई है जिसमे हमलावर फायरिंग करते दिख रहें है।

Bilaspur Firing Incident: बिलासपुर में कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर गोलीबारी, पीएसओ समेत गंभीर रूप से घायल..!

Join WhatsApp

Join Now