Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Assembly Byelection Schedule: हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव का शेड्यूल जारी

Himachal Assembly Byelection Schedule, Himachal Politics

Himachal Assembly Byelection Schedule: हिमाचल प्रदेश में अब तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इसी के साथ चुनाव होने वाला विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार 10 जुलाई को इन सीटों के लिए मतदान होगा। 13 जुलाई को मतगणना व नतीजे घोषित होंगे। 15 जुलाई से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपचुनाव के लिए 14 जून को राजपत्र में अधिसूचना जारी होगी। 21 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि की गई है। 24 जून को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 26 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  HP Cabinet Decisions: कांस्टेबल भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण, औद्योगिक निवेश नीति में होगा संशोधन

उल्लेखनीय है कि बीते 3 जून को 73 दिन बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए थे। 4 जून को घोषित उपचुनाव नतीजों के बाद राज्य की चौदहवीं विधानसभा में विधायकों की संख्या 65 हो गई। इनमें से 38 विधायक कांग्रेस के हैं तो 27 भाजपा के। यानी 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित करने के बाद जहां 6 रिक्तियां हो गई थीं, जिनके नतीजे आ चुके हैं। अब निर्दलियों के इस्तीफे से खाली हुई तीन और सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री जी.एस.बाली ने सरकार से पूछा "205 बसों की खरीद किसलिए ?"

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now