Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर सिरमौर के पूर्व सैनिक से डेढ़ करोड़ की ठगी

Crypto Currency Scam, Crypto Currency Fraud , Himachal News Cryptocurrency Fraud, Himachal Cryptocurrency Fraud , Himachal Crypto Fraud Case:

शिमला |
Himachal Cryptocurrency Fraud: हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) ने क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) फ्रॉड के मामले में जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया हुआ है। यह टीम इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पैसा दोगुना करने के लालच में हजारों लोगों के साथ फ्रॉड पुलिस और अन्य के साथ एक पूर्व सैनिक ने पैसा दोगुना करने की लालच में डेढ़ करोड़ रुपये गंवा दिए।

जानकारी के अनुसार सिरमौर (Sirmaur) में सराहां के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने पैसा दोगुना करने की लालच में डेढ़ करोड़ रुपये गंवा दिए. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने मामला जांच के लिए एसआईटी (SIT) को भेज दिया है।

अपनी शिकायत में भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने बताया है कि उसने डेढ़ करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया। दो साल में राशि दोगुना करने के लिए कहा गया था। राशि दो गुना तो दूर, लेकिन उसका मूल धन भी वापस नहीं आ सका। तपूर्व सैनिक ने जिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है, उसे एसआईटी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने मुख्य आरोपी सुभाष की मंडी और जीरकपुर में तीन करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की है। अब तक इस पूरे मामले में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति सीज की जा चुकी है। यह संपत्ति आरोपी सुखदेव, हेमराज और मुख्य सरगना सुभाष की है। मामले में एसआईटी ने अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में आरोपियों की संख्या 60 से 70 तक मानी जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Himachal Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

ईशान खट्टर स्टारर पिप्पा ट्रेलर की 5 बड़ी हाईलाइट्स जिसने इस वॉर ड्रामा फिल्म के लिए बढ़ाई सभी की एक्साइटमेंट

Sunny Deol ने Lahore 1947 के लिए आमिर खान के साथ हाथ मिलाने के बारे में की बात! जाने क्या कहा

Aaj Ki KhabrenHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal Pradesh GovernmentHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now