Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Navaratri Celebration BannerBahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: प्रदेश में बारिश के लिए करना होगा और इंतजार, पढ़ें मौसम का हाल.!

Updated By Tek Raj
Published on: 3 दिसम्बर 2024
Himachal Weather Update, Himachal Pradesh Weather Update, Himachal Pradesh Weather Himachal Weather Updates

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में लोग अब बारिश का इंतजार कर रहे। प्रदेश में दो महीने से बारिश नहीं हुई है। पहाड़ों पर हिमपात व मैदानों में वर्षा न होने के बावजूद प्रदेश में सुखी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, करीब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। वर्षा व हिमपात की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन

बारिश और बर्फ़बारी न होने से किसानों और बागवानों उदासी छाई हुई है।बारिश नहीं होने से फसलों की बुआई में देरी हो रही है। प्रदेश के लगभग 60 प्रतिशत इलाकों में रबी की फसल की बुआई नहीं हो सकी है। बता दें कि प्रदेश में वर्षा हुए दो माह से ज्यादा समय हो गया है। खेत खाली हैं और फसलों की बुआई तक नहीं हो सकी है। मौसम को देखते हुए आगामी दिनों में भी बुआई होने का कोई आसार नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में दो माह से वर्षा न होने से पेयजल योजनाओं में जलस्तर घटा है। यदि आने वाले दिनों में वर्षा नहीं होती है तो पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। जिससे आम लोगों को आने वाले दिनों जल संकट से गुजरना पड़ेगा।

वहीँ बारिस न होने के बाबजूद भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2, धर्मशाला व देहरा गोपीपुर का नौ, नाहन का 10.1, पांवटा साहिब का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोलन का 3.5, सुंदरनगर का 4.7, ऊना का 5.2, मंडी का 5.5, कांगड़ा का 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHimachal WeatherHimachal Weather AlertHimachal Weather newsHimachal Weather UpdateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now