Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: हिमाचल में रविवार को येलो व सोमवार को भारी बा​रिश का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather Forecast mausam update

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में आगामी तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने विशेष जानकारी साझा की है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में शनिवार को मानसून धीमा रहेगा और इसके बाद रविवार को येलो और उसके बाद सोमवार से आगामी तीन दिनों तक कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने राजधानी शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर, सोलन सिरमौर ,कुल्लु जिलों के कई स्थानों पर मध्यम बारिश से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की संभावना भी जताई है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में फ़्लश फ्लड की चेतावनी जारी की हैं और नदी नालों के पास न जाने की हिदायत दी।

बता दें कि शुक्रवार को शिमला में 3, सुंदरनगर व मनाली में 2, भुंतर, सोलन, धौलाकुंआ व कल्पा में 1-1, हमीरपुर में 5.5, कुफरी में 3.5, नारकंडा में 2.5, भरमौर, रिकांगपिओ व सेओबाग में 0.5-0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। हालाँकि दोपहर बाद हिमाचल के मैदानी और निचले इलाकों में धुप भी खिली।

इसे भी पढ़ें:  HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट मामले में आरोपी को दी जमानत

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून बना आफत!

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में भारी इस बार भी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ आई है, जिससे 20 जून से अब तक लगभग 1,220 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस मानसून में राज्य में अब तक 112 लोगों की मौत हुई है, 35 लोग लापता हैं और 199 लोग घायल हुए हैं। राज्य में शुक्रवार सुबह भूस्खलन और भारी बारिश के चलते 250 संपर्क मार्ग बंद पड़े थे। इनमें अकेले मंडी जिले की 182 सड़कें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Top Stories: जाने हिमाचल की बड़ी खबरें: मानसून त्रासदी, NHAI की लापरवाही, मंत्री पर गंभीर आरोप, सड़क निर्माण विवाद से लेकर डाकघर बचत योजनाओं से लेकर मौसम अपडेट तक..!

मंडी जिले में 30 जून को बादल फटने की घटना से हालात अब तक सामान्य नहीं हो सके हैं। सिरमौर जिले में 26, कुल्लू में 23, कांगड़ा में 10, सोलन में 6 और ऊना में 3 संपर्क मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए मशीनरी व लेबर जुटी हुई है। राज्य में 81 बिजली ट्रांसफार्मर और 61 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं, जिनमें मंडी जिला के 39 ट्रांसफार्मर और 50 पेयजल योजनाएं प्रमुख हैं। कुल्लू में 40 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं।

सबसे अधिक मौतें मंडी जिले में हुई हैं, जहां 20 लोगों की जान गई और 27 लोग लापता हैं। कांगड़ा में 19, कुल्लू में 11, हमीरपुर और चम्बा में 9-9 तथा सोलन, बिलासपुर और ऊना में 8-8 लोगों की मौत दर्ज की गई है। मानसून के कारण वित्तीय नुक्सान भी भारी हुआ है। अब तक लगभग 1220 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुक्सान पहुंचा है, जिसमें लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 546 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 434 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  MLA Sanjay Awasthy Case: संजय अवस्थी को दर्ज भ्रष्टाचार मामले में राहत नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई 15 सितंबर तक टली

राज्य में 377 घर और 256 दुकानें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं, जबकि 723 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंडी जिला में ही 350 घर, 233 दुकानें और 746 गौशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। वहीं जिला में 544 घरों को आंशिक नुक्सान पहुंचा है। मानसून सीजन में बादल फटने की 22, अचानक बाढ़ की 32 और भूस्खलन की 19 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update Himachal Weather Himachal Weather Alert Himachal Weather Forecast Himachal Weather Update HP News Today

Join WhatsApp

Join Now