Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: HPSEDC प्रदेश के लोगों को देगा विदेश में कार्य करने का अवसर..!

HPSEBL HP News Himachal News: Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu Shimla News Today

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस दिशा में विदेश मंत्रालय से आज हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रिोनिक्स विकास निगम (एचपीएसइडीसी) को भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त हो गया है।

इसके अनुसार निगम को आधिकारिक तौर पर भर्ती करने की गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है। यह प्रमाण पत्र निगम को विदेशी नियोक्ताओं के लिए भारतीय श्रमिकों की भर्ती करने के लिए अधिकृत किया गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब भारत के उन अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है जो निजी लाइसेंस धारकों के माध्यम से नहीं बल्कि सरकारी स्तर पर श्रमिकों को विदेश में रोजगार प्रदान करेगा। अब युवाओं को विदेश में रोजगार पाने के लिए एजेंटों को पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: "भ्रष्टाचार से अर्जित सभी अवैध संपत्ति होंगी जब्त!" चंबा में गरजे सीएम सुक्खू, बोले- 'उस पैसे से गरीबों और विधवाओं को देंगे सहारा'

इससे विदेश में रोजगार के इच्छुक लोगों को गुमराह होने से बचाया जा सकेगा और उन्हें रोजगार के उचित अवसर प्रदान किए जाएंगे। इससे अब निगम अन्तरराष्ट्रीय रोजगार नियुक्तियों को नियंत्रित करने वाले नियमों की अनुपालना सुनिश्चित कर सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: अग्निहोत्री बोले - सरकार ने न तो किसी मंदिर से पैसा लिया है, न ही भविष्य में लेने का कोई विचार..!

भर्ती एजेंट लाइसेंस निगम की विश्वसनीयता और कानूनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। राज्य के लोगों को विदेशों में नौकरी करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

 

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल में आज कैबिनेट विस्तार:राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बनेंगे मंत्री
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now