Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC News: HRTC के 390 घाटे वाले रूटों के लिए 3100 से ज्यादा आवेदन, कांगड़ा टॉप पर

हिमाचल सरकार ने HRTC के घाटे वाले 390 बस रूट निजी ऑपरेटरों को सौंपने का फैसला किया। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना-3 के तहत 30% सब्सिडी मिलने से आवेदन तेजी से बढ़े।
HRTC News Himachal News: HRTC बसों में भाई दूज पर फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, हिमाचल की सीमा से बाहर के लिए यह आदेश हुए जारी

HRTC News: हिमाचल प्रदेश में बस सेवाओं को नया रूप देने की कवायद तेज हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे में चलने वाले 390 रूट अब निजी हाथों में जाने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन रूटों के लिए परिवहन विभाग को अब तक 3100 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं।

बता दें कि पहले इन रूटों को लेने के लिए कोई तैयार नहीं था, लेकिन सरकार ने 30 प्रतिशत सब्सिडी देने का फैसला किया तो आवेदनों की बाढ़ आ गई विभाग का मानना है कि यह संख्या 4500 तक पहुंच सकती है। पहले अंतिम तारीख 8 फरवरी थी, लेकिन बढ़ती रुचि देखकर अब 19 फरवरी तक समय बढ़ा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले दो मास्टरमाइंड को पुलिस की SIT ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि ये रूट ग्रामीण इलाकों में हैं जहां एचआरटीसी को नुकसान हो रहा था। अब निजी ऑपरेटर 18, 32 और 42 सीटर बसें चलाएंगे। पिछले दो साल में विभाग ने 400 से ज्यादा रूट विज्ञापित किए थे, लेकिन सिर्फ 40 ही निजी हाथों में गए। सब्सिडी के फैसले ने अब स्थिति बदल दी।

जिला-वार रूटों की संख्या भी सामने आई है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 101 रूट हैं। मंडी में 95, शिमला में 68, कुल्लू में 20, बिलासपुर में 19, हमीरपुर में 18, रामपुर में 14, ऊना में 13, चंबा में 11, नाहन में 15, सोलन में 7 और बद्दी-नालागढ़ में 9 रूट निजी ऑपरेटरों को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Crypto Currency Scam: क्रिप्टो करेंसी घोटाले का आंकड़ा करीब 20 अरब रुपये, 89 गिरफ्तार- 6 लोगों को मिले 11 लाख रुपये..

योजना के तहत आवेदक हिमाचल का स्थायी निवासी और बेरोजगार होना चाहिए। सरकारी या अर्ध-सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। परिवार से सिर्फ एक सदस्य को फायदा मिलेगा। आवेदनों की जांच क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करेंगे। अगर रूट ज्यादा आवेदकों के लिए होंगे तो लॉटरी से चयन होगा।

सरकार ने साफ किया है कि 18 सीटर बस की आन-रोड कीमत का 30 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। लेकिन यह सब्सिडी परमिट मिलने और बस खरीदने के बाद ही दी जाएगी। श्रम विभाग बैंक के जरिए पैसा देगा। प्राथमिकता स्थानीय और उपमंडल के निवासियों को मिलेगी, फिर जिला और बाकी पात्रों को।

परमिट मिलने के बाद रूट ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। अगर कोई सब्सिडी लेकर बस नहीं चलाता तो परमिट रद्द कर दिया जाएगा और अनुदान की रकम वसूल की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  HPU ने घोषित किया B.Com अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayHRTC News

Join WhatsApp

Join Now