Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba Tragedy: रावी तट पर एक साथ जलीं परिवार की 4 चिताएं, 3 माह की मासूम को दफनाते बिलख पड़े ताया..

Chamba Accident News: चंबा हादसे में मारे गए एक ही परिवार के चार लोगों का रावी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवान रिपन राणा को राजकीय सम्मान मिला, वहीं तीन माह के मासूम को दफनाते वक्त हर आंख नम हो गई।
Chamba Tragedy: रावी तट पर एक साथ जलीं परिवार की 4 चिताएं, 3 माह की मासूम को दफनाते बिलख पड़े ताया..

Chamba Tragedy: हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बुधवार को रावी नदी के तट पर एक अत्यंत हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। हादसे का शिकार हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों का रावी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस असहनीय दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस हादसे के बाद श्मशान घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और पूरे पंचायत क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था।

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस जवान रिपन राणा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा जब उनके पैतृक घर से निकली, तो माहौल और अधिक गमगीन हो गया। तिरंगे में लिपटे ताबूत में रखे जवान के पार्थिव शरीर को देखकर परिजनों और ग्रामीणों का कलेजा मुंह को आ गया। रावी तट पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने शस्त्र झुकाकर तथा ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बीच उन्हें अंतिम सलामी दी।

इसे भी पढ़ें:  NPS कर्मचारी महासंघ ने विधानसभा अध्यक्ष श् कुलदीप पठानिया का सिहुंता में किया भव्य स्वागत

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे भावुक और मार्मिक क्षण तब देखने को मिला जब महज तीन माह के मासूम को मिट्टी दी गई। मासूम बच्चे को उसके ताया विपिन राणा ने नम आंखों से धरती की गोद में सुलाया। अपने नन्हे भतीजे को अंतिम विदाई देते हुए ताया विपिन राणा बिलख-बिलख कर रो पड़े। उनके इस विलाप ने वहां मौजूद हर कठोर से कठोर दिल इंसान को भी झकझोर कर रख दिया। नन्ही सी जान की इस तरह विदाई ने सभी को भावुक कर दिया।

उल्लेखनीय है कि हर किसी ने रावी तट पर एक साथ चार सदस्यों को नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। विपिन राणा ने इस हादसे में अपने पिता बचन सिंह, भाई रिपन राणा और भाभी रिंपी को खो दिया। वहीं परिवार की सदस्य कीर्ति की चिता को उनके भाई विशाल ने मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर एक तरफ जहां तीन चिताएं जल रही थीं, वहीं दूसरी ओर मासूम को दफनाया जा रहा था। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की चीख-पुकार तथा सिसकियों से पूरा तट गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  मणिमहेश में 3 लोगों के शव बरामद, एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला

गांव के निवासियों ने इस त्रासदी पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि एक हंसता-खेलता और खुशहाल परिवार पलभर में पूरी तरह उजड़ गया। रावी तट पर एक साथ जलती हुई चिताओं ने पूरे जिले को शोकाकुल कर दिया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवार को इस विकट दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना प्रकृति के क्रूर रूप का एक और भयानक प्रमाण है, जो अचानक किसी भी समय कहर बरपा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News: चंबा में कृषि विक्रय केन्द्रों में पहुंचा गेहूं का बीज
Chamba AccidentChamba PoliceChamba TragedyHimachal NewsRavi River News

Join WhatsApp

Join Now