साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में शुष्क मौसम का लंबा दौर, सूखे के हालात, IMD ने दिया बड़ा अपडेट..!

Himachal Weather Update, Himachal Pradesh Weather Update, Himachal Pradesh Weather Himachal Weather Updates
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता |
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश सहित उतरी भारत में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। धुंध और कोहरे के चलते पहाड़ों क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी भागों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।प्रदेश में लंबे समय से बारिश-बर्फबारी नहीं होने से लोगों को शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस विंटर सीजन में राज्य के पहाड़ी इलाकों में बहुत कम बर्फ गिरी है। इसी तरह मैदानों में लंबे समय से बादल नहीं बरस रहे हैं और सूखे की स्थिति पैदा हो गई है।

हिमाचल में बादलों के नहीं बरसने से सेब का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह गेहूं व अन्य फसलों के भी बर्बाद होने का अंदेशा बन गया है। अगर अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई, तो गेहूं की 20 से 30 फीसदी फसल नष्ट हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार जनवरी माह में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश-बर्फ़बारी हुई है। ऐसे हालात लगभग 17 साल बाद बने हैं। पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली में इस मौसम की पहली बर्फबारी का सैलानी इंतज़ार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिमला पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, छराबड़ा में रुकेंगी

कब होगी बारिश और बर्फबारी?
इसी बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 25 जनवरी से मौसम करवट ले सकता है और 28 जनवरी तक राज्य में बारिश-बर्फ़बारी होने के आसार हैं। 25 जनवरी को मैदानी व मध्यपवर्तीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान है। 26 व 27 जनवरी को मैदानी भागों को छोड़कर अन्य हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जनवरी महीने में 100 फीसदी के करीब कम बारिश अब तक हुई है। आसार ऐसे हैं कि जनवरी महीना बिना बारिश के बीत सकता है। सूबे में बीते दो माह में हल्की पुल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। दिसंबर और जनवरी सूखे निकल गए हैं। प्रदेश में जो चोटियां जनवरी महीने में सफेद दिखती थी, वहां, पत्थर और मिट्टी दिखाई दे रही है।

Bollywood Spice Baddi को देगा क्वालिटी फूड और फाइव स्टार सुविधाएं

इसे भी पढ़ें:  Himachal Panchayat Elections: सुक्खू सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Shimla News: पीएचडी के लिए प्रवक्ताओं के कोटे को खत्म करने नाराज हुआ प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, फैसले का किया विरोध

Taxi Operators Protest in Shimla: टैक्स बढ़ाने के विरोध में शिमला में टैक्सी ऑपरेटर्स का “हल्ला बोल”

Shimla Blast Case: शिमला ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों के हाथ अभी तक खाली

Indian Railway Recruitment 2024 : इंडियन रेलवे में लोको पायलट के 5696 पदों पर निकली भर्ती

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में विक्षोभ के बाद, बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंडक, ऊचाइयों में बर्फबारी की संभावना

Join WhatsApp

Join Now