Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: मंत्री राजेश धर्मानी का कंगना पर पलटवार! वित्त मंत्री से सच का पता लगाने की दी सलाह

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

Himachal News: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत द्वारा सुक्खू सरकार की आलोचना करने पर हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने उन्हें करारा जवाब दिया है। दरअसल, रामपुर पहुंची मंडी सांसद कंगना रनौत द्वारा पिछली आपदा में केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 1800 करोड़ का पैकेज दिए जाने के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी ने पलटवार किया है।

धर्मानी ने टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार के समक्ष 9 हजार करोड़ रुपये का दावा पेश किया था, लेकिन आज तक उस राशि में से कोई राहत राशि प्राप्त नहीं हुई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजटीय भाषण से स्पष्ट होता है कि इस मुद्दे पर केंद्र द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई है।

धर्मानी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कोई राहत राशि प्रदान की होती, तो निर्मला सीतारमण अपने भाषण में उसका उल्लेख जरूर करतीं। उन्होंने कंगना रनौत को सुझाव दिया कि उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्री से यह पूछना चाहिए कि इस मामले में कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।

साथ ही, धर्मानी ने कंगना रनौत को सलाह दी कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते समय वह बयानबाजी करने की बजाय अपने संपर्कों का उपयोग करके हिमाचल प्रदेश को केंद्र से विशेष राहत पैकेज दिलवाने पर ध्यान केंद्रित करें। यह कदम प्रदेश के लिए अधिक लाभकारी होगा।

इसके अलावा, धर्मानी ने प्रदेश के सांसदों से अपील की कि वे प्रदेश के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीबीएमबी के शेयर दिलाने, सरकारी कर्मचारियों के एनपीएस के 9 हजार करोड़ रुपये वापिस दिलाने, जीएसटी के कंपनसेशन की मांग करने, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बढ़ाने, 16वें वित्त आयोग की डिमांड पूरी करवाने, और शानन पॉवर प्रोजेक्ट के लीज पीरियड को विस्तार देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने की सलाह दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samacharHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News UpdateHimachal Pradesh NewsKangana RanautKangana Ranaut News

Join WhatsApp

Join Now