Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य का सांसद कंगना पर पलटवार! देखिये वक्फ बोर्ड को लेकर अब क्या दिया बड़ा बयान…

Published on: 23 September 2024
Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य का सांसद कंगना रणौत पर पलटवार! देखिये वक्फ बोर्ड को लेकर अब क्या दिया बड़ा बयान...

Himachal News: हिमाचल सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Public Works Minister Vikramaditya Singh) ने भाजपा की मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत (BJP MP Kangana Ranaut) पर तगड़ा जुबानी हमला बोला है। दरअसल बीजेपी की हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने सुक्खू सरकार पर आपदा फंड को लेकर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, अगर हम आपदा फंड देते हैं तो यह सीएम राहत कोष में जाना चाहिए, लेकिन हर कोई जानता है कि यह सोनिया राहत कोष में जाता है।

इस पर पलटवार करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (State Congress Headquarters) में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि या तो सांसद कंगना यह साबित करें कि प्रदेश सरकार की ओर से सोनिया गांधी को पैसा दिया जा रहा है, अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंगना का बयान दर्शाता है कि उनका मानसिक दिवालियापन हो चुका है। उन्होंने कहा कि कंगना ज्यादा शिक्षित नहीं है। इसलिए वह बार-बार ऐसे बयान देती रही हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने दमदार तरीके से कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे मूर्खतापूर्ण कोई बयान नहीं हो सकता है। केंद्र से जो बजट मिलता है, उसका खर्च लाइन ऑफ क्रेडिट(एलओसी) के आधार पर होता है। उन्होंने कंगना को चैलेंज किया कि कंगना एक रुपये की हेराफेरी साबित करके दिखाए। उन्होंने कहा कि ये वही सांसद है, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी का हाईकमान फटकार लगा चुका है कि संवेदनशील मुद्दों पर ऐसी बयानबाजी न करें।

वहीँ हिमाचल में मस्जिद विवाद (Himachal Pradesh Masjid Controversy) को लेकर उन्होंने कहा कि समय के साथ वक्फ बोर्ड सहित हर संगठन, ट्रस्ट व धार्मिक संस्था में बदलाव व सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके का एक माहाैल हिमाचल में बना हुआ है। हम सब चाहते हैं कि सब लोग शांति के साथ रहे, भाईचारे व प्रेम के साथ रहे। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना यह सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन जिस तरीके के सवाल जमीन आवंटन को लेकर उठ रहे हैं, उसको देखते हुए समय के साथ हर संगठन, ट्रस्ट व धार्मिक संस्था में बदलाव व सुधार होना चाहिए।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal Pradesh NewsKangana Ranaut

Join WhatsApp

Join Now