साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

रजनी पाटिल ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया, Himachal Congress कार्यकर्ताओं को भी दी ये नसीहत

रजनी पाटिल ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया, Himachal Congress कार्यकर्ताओं को भी दी ये नसीहत
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और हिमाचल मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी के जरिए देश के लोकतंत्र की बेइज्जती की है। राजीव भवन में शुक्रवार को आयोजित “वोट चोर, कुर्सी छोड़” रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में जनता की मर्जी को ताक पर रखकर सत्ता हथियाई, और अब बिहार में भी यही खेल शुरू हो गया है।

रजनी पाटिल ने दावा किया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और अब अधिकार यात्रा के जरिए लोकतंत्र को बचाने की मुहिम छेड़ी है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में एसआईआर के बहाने 65 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम काटे गए, जो एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ रैलियां होंगी और जल्द एक हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा, जिसे राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, हिमाचल में जिला और ब्लॉक स्तर की नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी, जिसमें मेहनती और जोश से भरे कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने राज्य खाद्य आयोग की वेबसाइट का किया शुभारम्भ

पाटिल ने कहा कि बिहार की तर्ज पर हिमाचल में भी कांग्रेस अपनी अधिकार यात्रा शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द पीसीसी का ढांचा तैयार होगा और गांव-गांव तक पदयात्रा निकाली जाएगी। उनका दावा है कि भाजपा सत्ता को डगमगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 तक पहुंच गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि संगठन की कमजोरी की वजह से सरकार की मेहनत जनता तक नहीं पहुंच पा रही, लेकिन अब पार्टी इसे दुरुस्त करने के लिए कदम उठाएगी।

कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी कि कोई भी सोशल मीडिया पर अपनी सरकार या पार्टी के खिलाफ बयान न दे। अगर नाराजगी हो, तो उसे पार्टी के अंदर ही रखें। उन्होंने केंद्र पर विपक्ष की आवाज कुचलने का आरोप लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की तरह केंद्र भी विपक्ष पर दबाव बना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के सह प्रभारी विदित चौधरी, चेतन चौहान, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now