साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal News: कांगड़ा से करीब एक करोड़ का राशन गायब..! विजीलेंस ने मामला किया दर्ज

Himachal News: कांगड़ा से करीब एक करोड़ का राशन गायब..! विजीलेंस ने मामला किया दर्ज
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कांगड़ा के देहरा स्टोर से करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब होने का मामला सामने आया है। स्टेट विजीलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो नोर्थ रेंज धर्मशाला ने इस मामले में स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के देहरा गोदाम से स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार ने 1500 क्विंटल राशन जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ के लगभग है।  उसे गायब कर दिया था।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब डिपुओं को राशन भेजा तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज थी, यहाँ तक पर्चियां भी काटी गई थी। लेकिन इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में कोई एंट्री ही नहीं थी। जिसके बाद सूबे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़ झाला सामने आया था। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी थी, जिसमें आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर संस्पेंड भी कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: एसपी बद्दी और सीपीएस में बढ़ती तकरार? आपस में कार्यक्रमों का कर रहे बहिष्कार..

वहीँ विजीलेंस जांच में भी सिविल सप्लाई के स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार का बड़ा गड़बड़ झाला पाया गया है, जिसके चलते उक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं 409, 420, 465, 468, 471 और सेक्शन 3 व 7 के आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विजीलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया है।

Join WhatsApp

Join Now