साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर शांता कुमार ने की सख्त टिप्पणी

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पालमपुर|
Himachal Pradesh News: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार चिंताजनक हैं। वहां हिंदुओं की हत्या, घर जलाने, बलात्कार और अन्य अमानवीय घटनाओं से भारत समेत पूरी दुनिया सदमे में है। जबकि बांग्लादेश सरकार तमाशा देख रही है।

शांता कुमार ने कहा कि भारत एक हिंदू बहुसंख्यक देश है, लेकिन यहां करोड़ों मुसलमान सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीते हैं। इसके विपरीत, बांग्लादेश, जो एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश है, वहां हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल अनुचित है बल्कि मानवता के मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने 1893 में शिकागो की ऐतिहासिक विश्व धर्म सभा में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए वक्तव्य का उल्लेख किया। स्वामी विवेकानंद ने कहा था, “जिस प्रकार नदियां अपने-अपने रास्तों से चलकर समुद्र में मिलती हैं, उसी प्रकार हर धर्म अलग-अलग रास्तों से ईश्वर तक पहुंचता है। रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। इस पर झगड़ा नहीं होना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें:  Himachal Lottery Restart 2026: हिमाचल में 26 साल बाद फिर शुरू हो सकती है लॉटरी, सरकार को 100 करोड़ तक की कमाई होने की उम्मीद

शांता कुमार ने सुझाव दिया कि भारत के प्रमुख मुस्लिम नेताओं का एक शिष्टमंडल बांग्लादेश जाए और वहां के मुसलमानों से अपील करे कि वे अपने देश के अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा भारत में बहुसंख्यक हिंदू मुसलमानों के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो दुनिया को एक नया और सकारात्मक संदेश मिलेगा।

शांता कुमार ने भारत के मुसलमानों की देशभक्ति को सराहा और आजादी की लड़ाई में अशफाक उल्ला खां जैसे क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान भाई इस पहल को अपनाएं और एक नया इतिहास बनाएं।

Join WhatsApp

Join Now