साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal News: सुक्खू सरकार फिर लेगी एक हजार करोड़ रुपए का लोन

Himachal News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला |
Himachal News: हिमाचल प्रदेश सुक्खू सरकार एक बार फिर एक हजार करोड़ रुपए का लोन लेने जा रही है। हिमाचल सरकार दो किस्तों में यह लोन लेगी। प्रदेश सरकार को सामान्य खर्च चलाने के लिए लिए यह लोन लेना पड़ रहा है। यह लोन क्रमशः 10 और 15 साल की अवधि के लिए होगा। इस संबंध में वित्त विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।

अधिसूचना के अनुसार 10 साल की अवधि वाली 500 करोड़ रुपए की किश्त हिमाचल प्रदेश सरकार के खाते में 17 जनवरी को आ जाएगी। यह लोन 17 जनवरी, 2034 तक चुकाया जाना है। इसी तरह दूसरा लोन 15 साल के लिए लिया गया है। दूसरी किस्त जनवरी, 2039 तक सरकार को चुकानी होगी।

बता दें कि एक हजार करोड़ रुपए का लोन प्रदेश सरकार के खाते में आ जाने के बाद सरकार पर हिमाचल प्रदेश पर 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक का लोन हो जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने 15 दिसंबर को 1 हजार 200 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

इसे भी पढ़ें:  मौसम खराब होने से मंडी में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में नहीं पहुँच पाए पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि साल 2023-24 में राज्य सरकार के पास कर्ज की लिमिट 6 हजार 600 करोड़ रुपए है। इस लोन को मिलाकर इस वर्ष का कर्ज 6 हजार 300 करोड़ रुपए हो जाएगा। अब राज्य सरकार मार्च महीने तक कर 300 करोड़ रुपए का ही लोन ले सकेगी। इसके बाद राज्य सरकार की कर्ज लेने के लिमिट पूरी हो जाएगी।

Breaking News! हिमाचल DGP के पद से नहीं हटेंगे संजय कुंडू, हाईकोर्ट के ट्रांसफर ऑर्डर सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द

Himachal News: एचपीएनएलयू के कुलपति के खिलाफ अवमानना ​​का मामला दर्ज करने के निर्देशों पर हाइकोर्ट की डबल बैंच ने लगाई रोक

Solan News: रोहित मिस्टर और मिनाक्षी को मिसेस फ्रेशर की उपाधि से नवाजा गया

दुनियाभर में छाई महेश बाबू की Guntur Kaaram फिल्म, बनी 2024 की सबसे बड़ी ओपनर

Join WhatsApp

Join Now