Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Hrtc Luggage Policy: लगेज पॉलिसी विवाद में किरकिरी के बाद एचआरटीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण..!

Hrtc Luggage Policy: लगेज पॉलिसी विवाद में किरकिरी के बाद एचआरटीसी ने जारी किया स्पष्टीकरण..!

HRTC Luggage Policy: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में लगेज पॉलिसी की (HRTC Luggage Policy) नोटिफिकेशन सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में खबरे प्रकाशित होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम और हिमाचल सरकार की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद HRTC प्रबंधन को देर रात स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। इसमें स्पष्ट किया गया कि घरेलू सामान पर किराया नहीं लिया जा रहा।

Hrtc Luggage Policy  controversy
Hrtc Luggage Policy controversy

हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि “हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) द्वारा जारी किए गए सामान नीति (HRTC Luggage Policy) के संशोधन पर कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया चैनलों ने भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की है। इन सूचनाओं के आधार पर ऐसा आभास हो रहा है कि एचआरटीसी ने सभी प्रकार के सामान पर किराया वसूलना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एमडी से वार्ता विफल: HRTC चालक-परिचालकों का गुस्सा फूटा, दे दी "चक्का जाम" की चेतावनी..!

एचआरटीसी ने इस संदर्भ में स्पष्ट किया है कि व्यक्तिगत और घरेलू सामान के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रत्येक यात्री के साथ 30 किलोग्राम तक का सामान बिना किसी शुल्क के ले जाने की सुविधा पहले की तरह जारी है। संशोधन का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक सामान, जैसे ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सूखे फल, कॉस्मेटिक आइटम, और दवाओं पर किराया दरों में कमी लाना है। पहले इन वस्तुओं पर ऊंची दरें लागू थीं, जो अब 75% तक कम हो गई हैं।

विवाद के बाद नई संसोधित दरों का विवरण

HRTC Luggage Policy: यात्री के साथ सामान की दरें:-

विभाग पुरानी दरें (यात्री के साथ) संशोधित दरें (यात्री के साथ)
व्यक्तिगत और घरेलू सामान 30 किलोग्राम तक: निःशुल्क 30 किलोग्राम तक: निःशुल्क
वाणिज्यिक सामान 40 किलोग्राम तक: आधा यात्री किराया 0-5 किलोग्राम: 1/4 यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: यात्री किराया 6-20 किलोग्राम: आधा यात्री किराया
21-40 किलोग्राम: एक यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: दो यात्री किराया
इसे भी पढ़ें:  Himachal News: अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त

बिना यात्री के सामान की दरें

विभाग पुरानी दरें (बिना यात्री) संशोधित दरें (बिना यात्री)
वाणिज्यिक सामान 40 किलोग्राम तक: एक यात्री किराया 0-5 किलोग्राम: 1/4 यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: यात्री किराया 6-20 किलोग्राम: आधा यात्री किराया
21-40 किलोग्राम: एक यात्री किराया
41-80 किलोग्राम: दो यात्री किराया

एचआरटीसी ने किराया बढ़ाने के विवाद पर यह स्पष्ट किया है कि यह संशोधन यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने और वाणिज्यिक सामान के लिए किराया दरों को कम करने के लिए किया गया है। HRTC प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे वास्तविक जानकारी को ध्यान में रखें और भ्रमित करने वाली सूचनाओं से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में पिछली सरकार के कामों को डीनोटिफाई कर रही कांग्रेस, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
Hrtc Luggage Policy  controversy
Hrtc Luggage Policy controversy
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल